फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44.4 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान, चली लू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र/ दुद्धी। जिले में बुधवार को फिर मौसम का तेवर सख्त रहा। कड़ी धूप और आसमान से बरस रही आग से लोग परेशान रहे। लोग सन स्ट्रोक के शिकार होकर बीमार हो रहे हैं। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सोनांचल में प्रचंड धूप शुरु हो गई है। धूप से बचने के लिए राहगीर छाता और गमछा का सहारा ले रहे हैं। उमस से लोग हाल बेहाल हो जा रहे हैं। बिजली कटने पर घरों में रहना मुश्किल हो जा रहा है। चिकित्सक आनंद का कहना है कि धूप में निकलने से पहले पानी पीकर निकलें। सिर पर गमछा और फुल बांह का कपड़ा पहनें। शरीर में पानी के कमी के कारण ही लू लगने की संभावना ज्यादा होती है। गर्मी के दिनो में नीबू, पानी का प्रयोग ज्यादा करना चाहिए। दुद्धी: जेठ महीने के पहले सप्ताह से ही तपिश बढ़ गई है। गर्म हवाओं और कड़ी धूप से लोग परेशान हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं। ज्यादा जरूरी कार्य पर ही बाजारों व अन्य जगहों का रुख कर रहे हैं। वही तपन भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग बेल का रस, सत्तू, आम का पाना, कोल्ड ड्रिंक आदि का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें