फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़हर एकादश को हरा तरावां सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सोनभद्र। न्यू बजरंग स्पोर्टिंग क्लब तरावां की तरफ से खेले जा रहे बाबा हरिनारायण ब्रह्मदेव कप कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को तरावां (मेजबान) की टीम ने बड़हर एकादश को 105 रनों से रौंदकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इसी के साथ तरावां की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले मनीष को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर बड़हर एकादश के कप्तान दीपक पांडेय ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू बजरंग स्पोर्टिंग क्लब तरावां ने 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 144 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मनीष शुक्ला ने 17 गेंद पर शानदार 37 रन, अंजनी पांडेय ने 26 रन बनाए। बड़हर एकादश के चंदन ने दो खिलाड़ियों को चलता किया। जवाबी पारी खेलने उतरी बड़हर एकादश की टीम आठवें ओवर में महज 39 रन पर ढह गई। मनीष शुक्ला ने तीन और अफजल ने चार विकेट चटकाए। मुख्य अतिथि साहित्य एवं नव्य व्याकरणाचार्य मारकंडेय देव पांडेय और डा. सूर्यप्रकाश पांडेय ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। अमित कुमार पांडेय ने कमेंटेटेर की भूमिका निभाई। मुख्य संरक्षक विनय किशोर देव, समिति अध्यक्ष प्रदीप देव पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मिथिलेश देव, सुरेंद्र, मनीष, अंजनी, महेश, हिमांशु देव, उपेंद्र देव, मनोज शर्मा, दीपू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें