फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो दिन में 15184 कॉपियां जांचीं, 40 फीसदी परीक्षक अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। हाईस्कूल व इंटर की 15 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बृहस्पतिवार को हुआ। मूल्यांकन के दूसरे दिन दोनों केंद्रों पर 40 फीसदी से अधिक परीक्षक अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल में दस उप प्रधान परीक्षक भी नहीं पहुंचे। विभाग ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। दो दिन में 15184 कॉपियां जांची गईं।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। पहले दिन सैंपल के रूप में 1080 कॉपियां जांची गई थीं। बृहस्पतिवार से मूल्यांकन में तेजी आई।
44 उप प्रधान परीक्षकों की निगरानी में 285 परीक्षकों ने 8275 कॉपियां जांचीं। इस केंद्र पर 54 उप प्रधान परीक्षक और 533 परीक्षकों की ड्यूटी लगा गई थी।
विज्ञापन

उधर, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में 31 उप प्रधान परीक्षकों की निगरानी में 156 परीक्षकों ने 6909 कॉपियां जांचीं। यहां कुल 270 में से 114 परीक्षक अनुपस्थित रहे। पहले दिन 1530 काॅपियों का मूल्यांकन हुआ था। डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि दो दिनों में कुल 15184 कॉपियां जांची गई हैं। अनुपस्थित परीक्षकों व उप प्रधान परीक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। अगर वह शीघ्र केंद्र पर उपस्थित होकर मूल्यांकन कार्य में सहयोग नहीं करते तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें