फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 1475 बूथों के लिए रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। राजकीय पालीटेक्रिक कॉलेज लोढ़ी से शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 1475 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके मद्देनजर शुक्रवार को पालीटेक्रिक कॉलेज में चुनाव सामग्रियां पहुंच गई। जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, एसपी सलमान ताज पाटिल सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी ने पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में पेयजल, रोशनी, बैरिकेटिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पोलिंग पार्टियों को भेजने के लिए विधान सभावार अलग-अलग बोलेरो, बस समेत अन्य वाहनों को खड़ा कराया गया है। ताकि कर्मियों को ढूंढने में दिक्कतें न हो। शनिवार की सुबह छह बजे तक पीठासीन अधिकारियों समेत अन्य कर्मियों को कॉलेज पहुंच कर अपनी उपस्थिति की रिपोर्टिंग करनी है। कॉलेज परिसर में घोरावल, राबट्र्सगंज, ओबरा और दुद्धी विधान सभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टियों का मतदान सामग्री उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग 14-14 टेबुल लगाए गए है। टेबुलों पर तैनात कर्मी पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम और चुनाव करानेे से संबंधित समस्त सामग्रियों को उपलब्ध कराएंगे। घोरावल विधान सभा क्षेत्र में 113 वाहन, राबट्र्सगंज में 115 वाहन, ओबरा में 76 और दुद्धी विधान सभा क्षेत्र में 89 निजी वाहनों से पोलिंग पार्टियों को भेजने की तैयारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल किट भी पहुंच गया। समाचार लिखे जाने तक कॉलेज परिसर में अपर जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, सदर एसडीएम यमुना धर चौहान, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीएसओ राकेश तिवारी समेत अन्य अधिकारी पोलिंग पार्टियों को रवानगी कराने के लिए योजना बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें