फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष रूप से कराएं मतदान, रखें मैत्रीपूर्ण व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने शुक्रवार को पुलिस लाइन चुर्क में मतदान ड्यूटी, ब्रीफिंग सभा को संबोधित किया। उन्होंने निष्पक्ष रूप से मतदान कराने और मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की व्यवस्था में लगे जिला निर्वाचन प्रशासन के कार्मिक, पुलिस कार्मिक, सशक्त बल कार्मिक, अर्द्धसैनिक बल कार्मिक, सिविल पुलिस, होमगार्ड के साथ ही मतदान से जुड़े जोनल व सेक्टर अधिकारी टीम भावना के साथ चुनाव को संपन्न कराकर अपनी ईमानदारी व कड़ी मेहनत का परिचय दें। चुनाव से जुड़े सभी अधिकारीत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष रहें और अपने कार्य एवं आचरण से भी निष्पक्ष दिखें भी। जिले से लगी हुई चार प्रदेशों की सीमाओं के लोगों से सुरक्षा के अधिकारी मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और अवांछनीय तत्वों पर कड़ी निगाह रखें। निष्पक्ष चुनाव कराना लोकतंत्र को मजबूत कराना है। चुनाव से जुड़े कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मतदान के दिन या उसके पहले किसी कि मेहमान नवाजी कबूल न करें। सभी कार्मिकों को संतोषजनक मानदेय की व्यवस्था है। अपने पैसे से खुद खाना खायें। उन्होंने कहा कि चुनाव से जुड़े कार्मिक निर्वाचन आयोग के सीधे प्रतिनिधि के रूप में चुनाव को संपन्न कराएं। ब्रीफिंग को एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, अरूण कुमार दीक्षित ने संबोधित करते हुए मतदान कार्मिकों को दायित्वबोध कराया और टीम भावना से लगकर मतदान को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें