फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्फोटक पदार्थ के साथ मां-बेटे गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में शुक्रवार को छापेमारी कर पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ के साथ मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। कार में बोरे मेें भरकर विस्फोटक पदार्थ रखा गया था। चेकिंग करने पर 249 डेटोनेटर फ्यूज, 200 पैकेट में तरल विस्फोटक पदार्थ, विस्फोट में प्रयोग होने वाला वायर मिला। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार को सीज कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे डूमरडीहा गांव निवासी एक व्यक्ति ने डॉयल 100 को सूचना दी कि अनवर मस्तान के घर के सामने जायलो कार खड़ी है। उसमें विस्फोटक सामग्री रखा हुआ है। सूचना मिलते ही दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने कार की जांच की तो उसमें विस्फोटक पदार्थ मिला। कुछ ही देर बाद दुद्धी एसडीएम रामचंद्र यादच और सीओ अभिषेक सिंह भी पहुंच गए। अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने अनवर मस्तान के घर की तलाशी ली। सीओ ने बताया कि कार में रखी सफेद बोरी को खोलकर देखा गया तो 200 पैकेट में तरल विस्फोटक पदार्थ मिला। घर के पीछे लगभग 20 मीटर दूरी पर स्थित कूप के पास अलग-अलग बोरी मेें एक्सटेंडर थिन डाइवायर दो बंडल, 249 डेटोनेटर फ्यूज लगा, एक ब्लास्टिंग बॉक्स, एक किलोग्राम एक्सप्लोसिव पाउडर समेत अन्य विस्फोटक सामग्रियां मिलीं। उन्होंने बताया कि कोतवाल विनोद यादव की तहरीर पर पकड़ी गई शमीमा खातून, उसके बेटे बेलाल खां और फरार अनवर मस्तान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों से विस्फोटक पदार्थ कहां से लाए थे और उसका प्रयोग कहां करने वाले थे के संबंध में पूछताछ की जा रही है। कहा कि फरार आरोपी की पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें