अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना की डी ईकाई मे बतौर संविदा मजदूर कार्यरत विस्थापितों को निष्कासित किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। निष्कासन से खफा श्रमिकों ने उप जिलाधिकारी को पत्र सामूहिक उपवास की अनुमति मांगी है।
अनपरा डी परियोजना में संविदा का कार्य करा रही एमबीपीएल कंपनी द्वारा मनमाने तरीके से विस्थापितों श्रमिकों को निकाले जाने से श्रमिकों रोष व्याप्त है। श्रमिकों ने बताया कि जिलाधिकारी सोनभद्र, महाप्रबंधक अनपरा तापीय परियोजना, उपश्रमायुक्त पिपरी परिक्षेत्र से गुहार लगाने के उपरांत भी कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। छंटनी किए गए श्रमिकों ने कहा कि 10 जनवरी से सामूहिक उपवास के लिए उप जिलाधिकारी दुद्धी को पत्र प्रेषित कर अनुमति मांगी है। एनएसयूआई जिला महासचिव अंकुश दुबे ने कहा कि 10 जनवरी से अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य गेट के समीप उपवास पर बैठेंगे। इस दौरान औद्योगिक अशांति के लिए प्रबंधन जिम्मेदार होगा।