सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए को पत्र सौंपकर शीतकालीन अवकाश घोषित करने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय का समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम तीन बजे तक है। लेकिन इसके बाबजूद ग्रामीण इलाकों मे भयंकर कोहरा पड़ रहा है। जिससे इस कड़ाके की ठंड में बच्चों समेत शिक्षकों को भी आने जाने मे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए अवकाश घोषित किया जाए। ज्ञापन देने वालों में मंगला शंकर त्रिपाठी, ददन सिंह, संदीप पांडेय, घनश्याम सिंह, नीलिमा त्रिपाठी, अर्चना त्रिपाठी मौजूद रही।