फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभावान खिलाड़ियों की सूची तैयार कर करें प्रोत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रदेश के सूचना, विधायी, न्याय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने रविवार को विशिष्ट स्टेडियम तियरा का निरीक्षण किया। तीरंदाजी के साथ ही अन्य प्रतिभावान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उनकी तैयारियों के बारे में जानकारी ली। स्टेडियम की बुनियादी जरूरतों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ियों की सूची तैयार कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री नीलकंठ रविवार की शाम तियरा स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं, युवतियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है, सही समय पर उन्हें संवरने का मौका देने की। जिले के बच्चे तीरंदाजी के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर चुके हैं। हॉस्टल के जरिए बेहतर प्रशिक्षण देकर तीरंदाजी के नवोदित बच्चों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रौशन करने के लिए तैयार किया जाए। स्टेडियम की फील्ड बेहतरीन बनाएं। बैडमिंटन की कोर्ट भी उत्कृष्ट बनाए रखें। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता के क्षेत्र में सोनभद्र देश में अग्रणी बनेगा। मंत्री ने प्रतिभावान खिलाड़ियों की सूची बनाएं, ताकि उन्हें खेल के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके, इससे खिलाड़ियों को खेल क्षेत्र में मनोबल बढ़ता रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह को निर्देशित किया कि हर हाल में शासन से खेल के क्षेत्र में दी जा रही सुविधाओं को गुणवत्तापूर्वक खिलाड़ियों तक पहुंचाया जाए। इस मौके पर विधायक सदर भूपेश चौबे, युवा कल्याण अधिकारी एनबी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें