सोनभद्र। शांतिपूर्ण ढंग से दीपावली, छठ पर्व मनाने के मद्देनजर रविवार को कई थानों में शांति कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की। कहा कि त्यौहार में खलल डालने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बभनी: थाने में क्षैत्राधिकारी दुद्घी सुनील कुमार विश्ननोई की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसके पूर्व क्षैत्राधिकारी ने क्षेत्र के छठ घाटों और दीपावली पर लगने वाले विशाल मेले का स्थल मोटकी पहाडी का स्थलीय निरीक्षण कर किया। सीओ ने कहा कि धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा आपसी सौहार्द से मनाएं। बता दें कि बभनी तथा बीजपुर थाने के बॉर्डर पर मोटकी पहाड़ी पर दीपावली के दिन विशाल मेला लगता है। इस मेले में लगभग 20 हजार की भींड होती है। मेले के एक दिन पूर्व ही लोग अपनी दुकान लगा देते हैं। भक्त गण हनुमानजी के दर्शन पूजर्न करते है। बैठक में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, हरिशंकर सिंह यादव, मूनिश खां, प्रमोद दूबे, अजय यादव, द्वारिका प्रसाद, शफीक मुहम्मद, उमेश चंद्र पांडेय, पवन दूबे, रामेश्वर शर्मा, रामकेश, रामचन्द्र आदि मौजूद रहे। ओबरा: क्षेत्राधिकारी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह और थाना प्रभारी अभय सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की मीटिंग हुई। सीओ ने कहा कि सभी लोग आपस में मिल जुल कर हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाएं।