फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट आने से बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के गुलझरिया गांव के पुरानी टोला में रविवार की सुबह 11 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से पांच माह की बच्ची इंद्रावती की मौत हो गई। वही उसकी बड़ी बहन सुमन (6) घायल हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि श्यामकुमार की बेटी सुमन अपने घर के सामने पांच माह की बहन को गोद में लेकर कुर्सी पर बैठी थी। उसी वक्त वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में लगे हल (रॉड) में कुर्सी फंस गई और दोनों बहन घसीटते हुए कुछ देर तक चली गई। बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने चालक को आवाज देकर ट्रैक्टर रुकवाया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों बहनों को कुर्सी के नीचे दबी बहनों को बाहर निकाला। घरवाले बच्चियों को लेकर अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टर ने दुधमुही बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें