फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के निर्देशों का चालकों पर नही हो रहा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग स्थित डिबुलगंज से लेकर शक्तिनगर तक सड़क की दोनो पटरियों पर बेतरतीब ढंग खड़े हो रहे कोयला परिहवन करने वाले वाहन जहां दुर्घटना को दावत दे रहे है वहीं जाम का भी सबब बन रहे है जिसको लेकर प्रशासन ने ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक कर बेवजह मुख्य मार्ग पर वाहनों के खड़ा करने पर कड़ा ऐजरात जताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये थे परन्तु प्रशासन के निर्देशों को धता बताते हुए चालक अपनी मनमान पर उतारू है।
विज्ञापन

लोगो का कहना है कि वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर डिबुलगंज से लेकर शक्तिनगर तक अतिक्रमण की शिकार हो चुकी पटरियां विलुप्ति की कगार पर है। ऐसे में बिना वजह के मुख्य मार्ग के किनारे दर्जनों की संख्या में जहां तहा वाहनों को चालकों द्वारा खड़ा कर दिया जाता है जिससे आये दिन जाम लग रहा है। विगत दिनों बांसी में ऐसे की घंटो जाम लगने से नागरिक काफी परेशान नजर आये। अनपरा पुलिस ने समस्या को देखते हुए ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने तथा बिना वजह के वाहनों को सड़क पर खड़ा न करने की सख्त हिदयात दी गयी थी। परन्तु कोल परिवहन में लगे वाहन चालकों द्वारा पुलिस के निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। अति व्यस्तम इलाका औड़ी,काशी मोड़,बीना रोड,ककरी,बीना आदि में भी वाहन को खड़ा करने से चालक गुरेज नहीं कर रहे है जिससे आये दिन जाम का झाम बना हुआ है। कई बार तो इन वाहनों के चक्कर में दुर्घटनायें भी घटित हो चुकी है। लोगों का कहना है कि ऊर्जांचल में यातायात के नियमों की अनदेखी से दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क पर खड़े ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें