फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की शक में युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के ब्रह्मनगर मोहल्ले में मंगलवार की रात कुछ लोगों ने चोरी की शक में एक युवक को पकड़ कर पीट दिया। इसके बाद उसको बंधक बना लिया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया और उनकी चंगुल से युवक को छुड़ाकर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े आठ बजे कुछ लोगों ने संदिग्ध एक युवक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पीछा कर लोगों ने उसको पकड़ लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने चोर-चोर कहते हुए युवक को पीटना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। उधर, घटना की सूचना पाकर फोर्स के साथ एक दारोगा मौके पर पहुंच गया और लोगों की चंगुल से युवक को छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया। मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि इन दिनों मोहल्ले में चोरी घटनाएं बढ़ने लगी है। युवक गलियों में घूम कर रेकी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। लोगों का आरोप सही निकला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

मारपीट को लेकर तनाव, हुआ समझौता
रेणुकूट। मंगलवार की शाम नगर में दुलदुल के जुलूस के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के बाद पुलिस दोनों पक्षों को चौकी पर ले गई। वहां समझौते के बाद सभी को छोड़ दिया गया। मंगलवार की शाम को नगर में दुलदुल का जुलूस निकला था। इस दौरान हिंडालको पेट्रोल पंप के पास तंज कसने को लेकर एक युवक की पिटाई कर दी गई। इसके बाद घायल युवक अपने मोहल्ले में पहुंचा और वहां अन्य युवकों को इसकी सूचना दी तो वहां से कई युवक गोलबंद होकर जुलूस में पहुंचे। तभी पुलिस ने दोनों पक्षों के युवकों को पकड़ लिया और चौकी पर ले गए। वहां दोनों पक्षों के समझौते के बाद सभी को छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष आपस में कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते थे इसलिए सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें