फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ओवर ब्रिज के लिए होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। करीब 20 हजार की आबादी वाले गांव को जोड़ने के रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) को लेकर इलाके के लोग नागरिक मंच के बैनर तले आंदोलन करेंगे। इस आंदोलन में सड़क के जरिए कोयला ढुलाई पर रोक लगाने की मांग भी शामिल होगी।
विज्ञापन

नागरिक मंच की एक अहम बैठक बुधवार शाम सात बजे चिल्काटांड गांव के पंचायत भवन पर संपन्न हुई। बैठक मेें अधिकतम आबादी वाले गांव के रास्ते को लेकर चिंता जताई गई। तय किया गया गया कि रेलवे लाइनों के मकड़जाल से घिरे गांव के रास्ते सुगम बनाने के लिए आरओबी निर्माण के लिए आंदोलन किया जाएगा। इसी तरह नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के रोक बाद भी सड़क के जरिए हो रहे कोयला परिवहन को बंद कराए जाने की मांग उठी। वक्ताओं ने कहा कि दोनों मसलों पर संबंधित विभाग के आला अधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा और 15 दिनों की मोहलत दी जाएगी। इसके बाद भी जिम्मेदार गंभीर नहीं हुए तो क्षेत्र के लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन के साथ चक्का जाम आदि शामिल होगा। बैठक में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रविंद्र यादव, ब्रिज बिहारी यादव, नागरिक मंच के अध्यक्ष पन्नालाल, संतोष त्यागी, रंजीत कुशवाहा, संतोष साहू, नर्मदा कुशवाहा, शत्रुघन गुप्ता, मनोज गुप्ता, महेंद्र सेन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें