अनपरा। डा. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में गुरुवार को हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव मनाया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अनपरा नगर के स्वयंसेवकों की मौजूदगी में मुख्य वक्ता विद्या भारती काशी प्रांत के सम्भाग निरीक्षक दयाराम ने हिंदू साम्राज्य दिवस के बारे में प्रकाश डाला। कहा कि वीर शिवाजी को माता जीजा बाई तथा समर्थ गुरु रामदास के रूप में दो अमूल्य रत्न मिले थे।जिनके शौर्य, त्याग तथा बलिदान आदि गुणों से प्रभावित होकर वीर शिवाजी ने भारत को परकीय शासन से मुक्त कराया तथा हिंदू साम्राज्य की स्थापना की।गौहर बानू को मां जैसा सम्मान दिया तथा राजसिंहासन को समर्थ गुरु रामदास के चरणों में अर्पित करके अपूर्व त्याग प्रदर्शित किया। शौर्य तथा नारी के प्रति सम्मान का भाव अपने जीवन में अपनाकर हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव रखना चाहिए। इस मौके पर रामजी, आकाश, सुदामा बौद्धिक प्रमुख गिरिवर शंकर तिवारी, जिला प्रचारक अनुराग, नगर कार्यवाह रामनरेश, सह नगर कार्यवाह प्रदीप कालड़ा, सतीश कुमार सिंह, अतुल, राकेश कुमार राय, वंशधारी व अशोक कुमार सिंह उपस्थित रहे।