फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमेह व हृदयाघात के खतरों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मधुमेह एवं हृदयाघात मुक्त भारत अभियान के तहत मधुमेह एवं हृदयरोग विषयक स्वप्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को लायंस क्लब भवन में किया गया। पैनेसिया वेलफेयर एवं एजुकेशनल सोसाइटी व लायंस क्लब के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में लोगों को मधुमेह एवं हृदयाघात संबंधी खतरों व रोग के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष लायन हितेश चौहान, लायन किशोरी सिंह, सचिव लायन पुनीत जैन, कार्यक्रम संयोजक लायन हरीश अग्रवाल, लायन विमल अग्रवाल आदि ने कार्यक्रम की सराहना की। पैनेसिया वेलफेयर एवं एजुकेशनल सोसाइटी के प्रेसिडेंट व पैनेसिया हास्पिटल वाराणसी के मधुमेह एवं ग्रंथि रोग विशेषज्ञ डा. आशुतोष मिश्र ने बताया की यह कार्यक्रम आम लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक है। इसमें लोगों को एजुकेट किया गया और कुछ मेडिकल चेक अप व टेस्ट किए गए । इसमें शामिल लोगों की कई तरह की जांच की गई । ब्लड शुगर, विटैलोग्राफी, रिस्क फैक्टर, फूट एग्जामिनेशन जैसी जांच शामिल है । इसके अलावा मरीजों एवं जनसामान्य की जांच करके उन्हें भविष्य में होने वाले मधुमेह एवं ह्रदय रोग की संभावना से आगाह किया गया। डा. मिश्रा के अनुसार मधुमेह एक महामारी की तरह फैल रहा है और हमारा भारतवर्ष इस रोग से बुरी तरह पीड़ित है। भविष्य में इसके रोगियों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है और इस रोग के बढने का कारण इसके प्रति सजगता एवं समझ का अभाव है। इसी वजह से उन्होंने भारतवर्ष को मधुमेह रोग से मुक्त करने का संकल्प लिया है। इसमें 300 मरीजों की जांच हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में पीके सिन्हा, राकेश चौहान, पनैसिया हॉस्पिटल की पूरी टीम की भूमिका रही। संचालन निशीकांत श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें