फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में तीन किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से शनिवार को संदिग्ध हाल में तीन किशोरी लापता हो गई। घरवालों ने किशोरियों के अपहरण होने की सूचना दी तो हड़कंप मच गया। रात भर पुलिस लापता किशोरियों की तलाश में भटकती रही, लेकिन उनका पता नहीं चला। रविवार को किशोरियां स्वयं वापस अपने-अपने घर पहुंच गई।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे तीन किशोरी अपने-अपने घरवालों से तुरंत आने की बात कह कर निकली। घंटे भर बीतने के बाद किशोरियां घर नहीं पहुंची तो घरवाले खोजबीन में जुट गए। काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चला तो घरवालों ने पुलिस को उनके अपहरण होने की सूचना दे दी। जानकारी मिलते ही कोतवाल समेत अन्य दारोगा किशोरियों की तलाश में जुट गए। पूरी रात पुलिस किशोरियों की खोजबीन की, लेकिन उनका अता-पता नहीं चला। हालांकि दूसरे दिन रविवार की सुबह करीब नौ बजे किशोरियां अपने घर वापस पहुंच गई। पुलिस ने बताया किशोरियों के घरवालों का कहना था कि बच्चियां रिश्तेदार के यहां चली गई थी, उनका अपहरण नहीं हुआ था। एक किशोरी के दादा ने कहा कि गांव के एक लड़के ने चाकू के बल पर उसके नतिनी और अन्य लड़कियों को खेत में लेजाकर दुष्कर्म किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें