फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानत पर चल रहे अपराधियों पर कड़ी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (चोपन)। चोपन थाना क्षेत्र के कन्हौरा में शुक्रवार को आईजी विजय सिंह मीणा ने चौपाल लगाई। ग्रामीणों से विकास के मुख्यधारा से जुड़े रहने की अपील की। मातहतों को लगातार क्षेत्र में मैत्रीपूर्ण संवाद बनाए रखने को कहा। आईजी ने चकरिया पोस्ट का निरीक्षण कर जवानों का मनोबल बढ़ाया। सीआरपीएफ कैंप कनछ पहुंचकर जवानों संग बैठक कर वस्तु स्थिति से वाकिफ हुए।
विज्ञापन

चोपन थाना परिसर का निरीक्षण करने के उपरांत आईजी ने कहा कि सब कुछ सामान्य रहा दस्तावेजों के रखरखाव सफाई मालखाना आदि दुरुस्त पाए गए। निरीक्षण के पश्चात पत्रकारों से मुखातिब होते हुए आईजी जोन बी के सिंह मीणा ने कहा की थाना के पुराने कैंपस में पुलिस द्वारा अवैध रूप से पकड़ी गई अमोनियम नाइट्रेट, खाद को तत्काल निस्तारित करने का आदेश पुलिस अधीक्षक आर पी सिंह को दे दिया गया है। वही वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर कहा कि जल्द ही उच्च अधिकारियों से वार्ता कर हाईवे पर स्पीड ब्रेकर या डायवर्जन जेड करेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह ने डेंजर जोन वाले स्थानों को चिह्नित कर आई जी को अवगत भी कराया। जुगैल थाना क्षेत्र में संचार व्यवस्था का संज्ञान ले लिया गया है जल्द ही संचार की व्यवस्था में सुधार हो जाएगी। इस मौके एसपी आर पी सिंह, एएसपी अरुण कुमार दीक्षित, ओबरा क्षेत्राधिकारी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें