फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा न मिलने पर चेतक कंपनी के खिलाफ फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र( डाला)। सड़क हादसे में घायलों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर गुरमुरा में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर ग्रामीणों ने चेतक कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी पर मुआवजा न देने का आरोप मढ़ा। चेतावनी देते हुए कहा कि कंपनी अविलंब पीड़ितों को मुआवजा नहीं दी तो आने वाले दिनों चक्काजाम किया जाएगा।
विज्ञापन

घायलों को मुआवजे दिए जाने की मांग का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता आकाश जायसवाल ने कहा कि रविवार को राजमार्ग पर राख लदा एक ट्रक पलट गया था, जिसके चलते एक तरफ मार्ग पर जाम लग गया। इसके बावजूद चेतक कंपनी की तरफ से जाम को खुलवाने के लिए कोई पहल नहीं की गई। जाम में फंसे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। कहा कि कंपनी से घायलों को मुआवजा दिए जाने की मांग किया गया था, लेकिन अभी तक फूटी कौड़ी नहीं मिली। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि दस दिन के भीतर घायलों को मुआवजा नहीं मिला तो मालोघाट स्थित चेतक कंपनी का टोल प्लाजा जाम किया जाएगा । इसकी संपूर्ण जिम्मेदार शासन और जिला प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में त्रिलोकी, अनिल सिंह, सुरेंद्र प्रताप, सुनील कुमार पांडेय, राजेंद्र, मिठाई लाल, सोनू, मोतीलाल, गिरीश चंद्र, छोटेलाल, नंदलाल, बाबूलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें