सोनभद्र (बीजपुर)। मछली बाजार में एक मिनी गैस गोदाम पर सोमवार की शाम आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने छापामारा। टीम ने वहां 20 सिलेंडर बरामद किए। सिलेंडरों को एनटीपीसी के कोआपरेटिव आरएचएस टीपीपी/ईसीसीएस लिमिटेड की सुपुर्दगी में देकर मामले की जांच की जा रही है।
आपूर्ति विभाग के अधपिकारियों ने बताया क िएक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। उसके द्वारा बताया गया कि रामद सिलेंडर दुद्धी के एक एजेंसी से लाया गया है जो स्थानीय कुछ ठेकेदारों को सप्लाई दिया जाना था । छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने यह भी बताया कि बड़े पैमाने पर गैस भंडारण करना गैरकानूनी है और इस गोदाम पर भंडारण संबंधी कोई भी लाइसेंस या विस्फोटक व फायर से सम्बंधित अभिलेख या सुरक्षा संबंधी सामान उपलब्ध नहीं पाया गया है। छापेमारी के दैरान 14 भरा हुआ और छह खाली कुल 20 सिलेंडर सीज कर स्थानीय एजेंसी को अग्रिम करवाई तक के लिए सुपुर्दगी में दिया गया है। जिलापूर्ति की छापेमारी टीम में जीतलाल यादव, सुरेश कुमा, संजय कुमार शर्मा शामिल रहे। (ब्यूरो)