फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में बंदियों के वाहन से 15 पुलिसकर्मी गायब, दरोगा समेत सभी निलंबित

Sun, 03 Feb 2019 09:32 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सोनभद्र जिला जेल से पेशी पर आने वाले बंदियों की सुरक्षा के दौरान ड्यूटी से गैरहाजिर पाए जाने पर एसपी ने शनिवार को एक दरोगा सहित 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। मामले की जांच सीओ लाइन अभिनव यादव को सौंपी गई।  

विज्ञापन


जिला जेल गुर्मा से शुक्रवार की सुबह सात बजे छह अभियुक्तों को राबर्ट्सगंज कचहरी ले जाया गया था। इसके लिए दो वाहनों में स्कोर्ट कमांडर फेकन राम के नेतृत्व में 20 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

पेशी के बाद सभी बंदियों को जिला जेल ले जाया जा रहा था। इसी बीच, मारकुंडी घाटी के बाद एसपी किरीट राठोड पहुंच गए और वाहनों की जांच की तो 20 में से 14 पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब मिले। इसकी सूचना स्कोर्ट कमांडर ने अफसरों को नहीं दी।
विज्ञापन


इस कारण उन उन पर भी कार्रवाई की गई। एसपी ने बताया कि दरोगा फेकन राम, मुख्य आरक्षी रामआशीष राम, संतोष मिश्रा, रामविलास यादव, कांस्टेबल विनय राय, हरिनारायण यादव, संजय यादव, प्रद्युम्न राय, दीपक, अखिलेश यादव, चंद्रभूषण, पीयूष कुमार, अरविंद चौरसिया, अशोक सिंह और यशपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जांच सीओ को सौंपी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें