फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बार चुनाव के लिए 15 सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने 15 अधिवक्ताओं को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। सिर्फ चार पदों अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला है। इन पदों पर कुल 14 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशिकुमार मिश्र ने बताया कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 15 अधिवक्ताओं को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसमें आस मोहम्मद, रणछोर प्रसाद पांडेय, पीके जायसवाल, विनोद कुमार शुक्ल, रविंद्र नाथ पाठक, राजेश कुमार सिंह, आनंद ओझा, कुशाकांत, अनिरुद्ध सोनी, अनूप कुमार पांडेय, संदीप कुमार पांडेय, आशीष कुमार पाठक, कृष्ण कुमार तिवारी, दिलीप कुमार सिंह तथा धीरज पांडेय एडवोकेट शामिल हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल 14 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इन्हीं पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। इसमें अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 6 प्रत्याशी विनय कुमार सिंह,धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, पूनम सिंह, ओम प्रकाश राय, रमेश देव पांडेय व अरुण कुमार मिश्रा शामिल हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी शारदा प्रसाद मौर्या एवं लालता प्रसाद पांडेय, महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी अरुण कुमार सिंघल, राजीव कुमार सिंह गौतम व अखिलेश कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों अनिल कुमार पाण्डेय, उमेश कुमार शुक्ल व राजकुमार सिंह शामिल हैं। बताया कि 21 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। अगले दिन 22 दिसंबर को मतगणना के बाद विजेताओं की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें