बिजली निगम की ओर से सोमवार को आयोजित मेगा कैंप में कुल 149 शिकायतें आईं। पोर्टल पर इसे दर्ज करते हुए 31 का समाधान कराया गया। अन्य मामलों का निस्तारण करने के लिए संबंधित अभियंताओं को सौंपा गया। इस दौरान 382 उपभोक्ताओं से 14.82 लाख रुपये बकाया जमा कराया गया।
रॉबर्ट्सगंज डिविजन कार्यालय के अंतर्गत 97 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें 23 का समाधान हुआ। मीटर बदलने के नौ में से तीन मामलों का समाधान हुआ। पांच मामलों में क्षमता वृद्धि की गई। 54 उपभोक्ताओं से 3.3 लाख रुपये जमा कराए गए।
वहीं पिपरी डिविजन में बिल में सुधार के 52 में से आठ मामलों का समाधान किया गया। दो उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए, जबकि पांच की क्षमता वृद्धि की गई। इस दौरान 328 उपभोक्ताओं से 11.28 लाख रुपये बिल जमा कराया गया। अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि 22 जुलाई को भी खंडीय कार्यालय पर कैंप का आयोजन होगा।