अनपरा। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम की 2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की सातवीं इकाई रविवार को तकनीकी कारणों से बंद हो गई। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद उत्पादनरत कर लिया गया।
परियोजना प्रबंधन के अनुसार अनपरा डी परियोजना की 500 मेगावाट की सातवीं इकाई 12:20 मिनट पर फर्नेंश ड्रापर प्रेशर में आई खराबी के कारण बंद करनी पड़ी। युद्ध स्तर पर प्रयास कर करीब दो घंटे बाद उत्पादन कर लिया गया। इस दौरान अ परियोजना की 210 मेगावाट की तीनों इकाईयों से 500 मेगावाट, 500 मेगावाट की अनपरा ब तापीय परियोजना की चौथी व पांचवी इकाईयों से 856 मेगावाट, 500 मेगावाट की अनपरा डी परियोजना की दोनों इकाईयों से 760 मेगावाट, 600 मेगावाट की अनपरा लैंको सी परियोजना दोनों इकाईयों से 1017.5 मेगावाट बिजली उत्पादन की गई। इसी तरह हरदुआगंज 93.97 मेगावाट, हरदुआगंज डी से 455 मेगावाट, ओबरा ब 480 मेगावाट, परीछा अ से 92 मेगावाट, परीछा ब से 374 मेगावाट, परीछा सी से 227.5 मेगावाट, अलखनन्दा से 164 मेगावाट, बारा से 1050 मेगावाट, रोजा प्रथम से 546 मेगावाट, रोजा द्वितीय 546 मेगावाट, टांडा से 292 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा था। इस दौरान प्रदेश में बिजली की मांग 14 हजार 530 मेगावाट रही।