फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर एनओसी में फर्जीवाड़ा, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। जिले में विभिन्न मामलों को जारी फायर एनओसी में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एएएसपी डा. अवधेश सिंह की जांच में सच्चाई सामने आने के बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी धीरेंद्र सिंह यादव ने सोमवार को चोपन थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। इसके लिए चोपन में तैनात फायरमैन हरेश कुमार को आरोपी ठहराया गया है।
विज्ञापन

बताया गया कि कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने एएसपी डॉ. अवधेश सिंह से शिकायत की कि चोपन में तैनात फायर मैन गलत और फर्जी तरीके से दर्जनों अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करवा चुका है। इस पर उन्होंने अपने स्तर से मामले की जांच कराई। जांच में शिकायत सही पाई गई। तब उन्होंने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को एफआईआर कराकर उन्हें अवगत कराने का निर्देश दिया। इसी क्रम में सोमवार को हरेश के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना आदि के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी गई। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें