शक्तिनगर। नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने शहर में स्वच्छता की अलख जगाने व स्वच्छता को एक जन आंदोलन बनाए जाने के लिए मंगलवार को एक भव्य स्वच्छता रथ रवाना किया। एनसीएल का यह स्वच्छता रथ दो अक्टूबर तक कंपनी के सभी कोयला क्षेत्रों एवं इकाइयों और शहर में जाकर लोगों में स्वच्छता का संदेश देगा। स्वच्छता का संदेश देने वाली आकर्षक पेंटिंग्स, झांकी, नारों आदि से सुसज्जित यह रथ स्वच्छता गीतों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा। एनसीएल में चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पीके सिन्हा ने निगाही स्टेडियम में आयोजित स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झंडी दिखाकर इस रथ को रवाना किया।
कार्यक्रम में एनसीएल के निदेशक वित्त नाग नाथ ठाकुर, जेसीसी सदस्य अशोक दूबे एवं हीरामणि यादव और सीएमओएआई के अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद एवं सचिव सर्वेश सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इस मौके पर सीएमडी सिन्हा ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान आज एक व्यापक जन आंदोलन बन चुका है, जिसमें एनसीएल भी विभिन्न माध्यमों से अपना सक्रिय योगदान दे कर जनजन के बीच स्वच्छता की अलख जगा रहा है। उन्होंने एनसीएल परिवार के हर सदस्य से हर दिन को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाते हुए स्वच्छता के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया है। सिन्हा ने एनसीएल के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से अपने स्तर से स्वच्छता की शुरुआत करते हुए अपने घर, कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों की सफाई करने में निरंतर श्रमदान करने की अपील की। कार्यक्रम में एनसीएल के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं स्कूली बच्चों ने स्वच्छता के प्रति सजग रहने, स्वच्छता को समय देने, हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करने, गंदगी न करने एवं न किसी और को करने देने की शपथ लिया।
इनसेट
नुक्कड़ नाटक को सराहा गया
सिंगरौली। स्चच्छता अभियान के तहत मंगलवार शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान डीएवी निगाही के छात्रा द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक को लोगों ने खूब सराहा। इस मौके पर ॎद्यार्थियों एवं एनसीएलकर्मचारियों ने स्वच्छता गीत की प्रस्तुतियां देकर स्वच्छता का संदेश दिया। छात्रों व एनसीएल कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत दो नुक्कड़ नाटकों ने भी दर्शकों में स्वच्छता ही सेवा की भावना जागृत किया।