सोनभद्र । राबर्ट्सगंज व चतरा ब्लाक क्षेत्रों में मंगलवार को पीसीएल व विजलेंस की संयुक्त छापेमारी में बिजली चोरी करने पर आठ लोगों के खिलाफ राबर्ट्सगंज कोतवाली व पन्नूगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 20 स्थानों पर हुई जांच में 10 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। विद्युत विभाग विजलेंस टीम के प्रभारी निरीक्षक पंकज यादव के नेतृत्व मेें राबर्ट्सगंज ब्लाक के बट बंतरा व चतरा ब्लाक के चतरा व बेलौड़ी में छापेमारी हुई। चेकिंग के दौरान टीम ने बटबंतरा में बिजली चोरी करते दो लोगों को चिह्नित किया, जबकि बेलौड़ी और चतरा में छह लोग मिले। इसके अलावा बकायेदारों में 10 लोगों के कनेक्शन काटे गए। उन्हें हिदायत दी गई है कि तत्काल बकाया जमा करें, नहीं तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।