फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने किया जिला अस्पताल पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दुर्व्यवस्थाओं के खिलाफ जिला अस्पताल पर प्रदर्शन किया। अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि यहां मरीजों की उपेक्षा की जा रही है। अल्ट्रासाउंड के लिए उन्हें परेशान किया जा रहा है। चेताया कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों का जमकर शोषण किया जा रहा है। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है। अक्सर अल्ट्रासाउंड बंद रहता है। अस्पताल में बाहरी दवाएं लिखी जा रही हैं। भर्ती मरीजों को घटिया भोजन देने का भी उन्होंने आरोप लगाया और इसकी जांच कराने की मांग उठाई। कहा कि जिला अस्पताल में दूर दराज के ग्रामीण इस उम्मीद से जाते हैं कि मुफ्त में अल्ट्रासाउंड हो जाएगा लेकिन उन्हें एक से दो महीने तक का समय देकर लौटा दिया जाता है। जुनैद अंसारी, जितेंद्र यादव ने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों को शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। सभा का संचालन छात्र सभा के प्रदेश सचिव आनंद चौबे ने किया। प्रदर्शन करने वालों में आजाद कुशवाहा, माजिद, अनिल कुमार, रोहित कुमार, मोती कोल, संतोष, गोपाल मौर्य, अखिलेश कुमार, अशोक, मुन्ना कुशवाहा, संतोष गुप्ता, बबलू यादव, अनुपम त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें