फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला फीता बांधकर बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कर्मचारी संघ के उत्पादन निगम कमेटी का प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। 15 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने परियोजना गेट पर काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संघ के अजय कुमार सिंह ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी से टीजीटू में पदोन्नति के लिए आईटीआई की अनिवार्यता खत्म की जाए। तृतीय श्रेणी के पदों पर कार्यरत टीजीटू, कार्यालय सहायक तृतीय एवं समकक्ष के ग्रेड पे बढ़ाने की मांग भी कर्मचारी नेताओं ने उठाई। परियोजना अस्पताल में नियमित डॉक्टरों एवं स्टाफ की भर्ती, पहले से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों और डॉक्टरों को नियमित करने और सभी परियोजनाओं के विद्यालयों में अध्यापकों का वेतनमान एक समान करने पर चर्चा हुई। पुरानी पेंशन नीति सभी पर लागू करने, सभी परियोजनाओं पर सीबीएसई बोर्ड में इंटरमीडिएट कालेज की अनुमति, जल विद्युत निगम का उत्पादन निगम में विलय करने पर जोर दिया। बताया कि मांगों के समर्थन में प्रथम चरण में काला फीता बांधकर 19 जनवरी तक काला दिवस मनाएंगे। द्वितीय चरण में 27 जनवरी को सभी परियोजना गेट पर गेट मीटिंग की जाएगी। तृतीय चरण में 29 जनवरी से 31 जनवरी तक धरना दिया जाएगा। एक फरवरी से 15 दिनों तक क्रमिक धरना दिया जाएगा। इस दौरान पशुपतिनाथ विश्वकर्मा, सुनील पावर, संजय शर्मा, प्रभात कुमार पांडेय, पुष्कर सिंह, योगेंद्र कुमार दुबे, राजू, आनंद, गुलाम मुहम्मद, अंजार खां, चंद्रकांत, अजीत साहू, राजकुमार पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें