भाकपा की बैठक बुुधवार को पटवध गांव में हुई। इसमें सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को न मिलने पर असंतोष जाहिर किया गया। पार्टी नेता अमर नाथ सूर्य ने कहा कि जल्द ही तमाम समस्याओं को लेकर चोपन ब्लाक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधान मंत्री आवास में प्रधान व सेकेट्री के सह पर बिचौलिये काम कर रहे हैं। आवास में लगने वाली ईंटों में पूरी तरह से घपलेबाजी की जा रही है। ऐसा ही हाल शौचालय के निर्माण में है। बैठक की अध्यक्षता बुद्धिसेन मिश्रा और संचालन उमाशंकर विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान रामगुल्ली जा़यसवाल, रामविलास कोल, राम चरित्तर, राम सागर, लल्लू, राजमोहन, राम दुलारे, फुलमती, इंद्रावती, रमेश केवट, मोती लाल, शिवकुमारी, राजकुमारी, सुदेश्वरी व संजय रावत मौजूद रहे।