सोनभद्र (ओबरा)। इंतजामिया कमेटी के हुए चुनाव की मतगणना रविवार को देर शाम सरपरस्त हाजी जलालुद्दीन खान एवं चुनाव अधिकारी एसएच खान की देख रेख में हुई। चुनाव में पूर्व पदाधिकारी भी अपनी सीट बचाने में विफल रहे। तारा सिंबल वाले दल ने चांद तारा सिंबल वाले दल का पूरी तरह से सूपड़ा साफ कर दिया। 15 सदस्यों वाली इंतजामिया कमेटी के 14 सदस्यों के जीत का प्रमाण पत्र चुनाव अधिकारी ने दे दिया। वहीं 15वें सीट के लिए दोनों दलों के प्रत्याशियों के मत बराबर रहे, इसलिए इस सीट का फैसला नहीं हो पाया।
चुनाव अधिकारी एसएच खान ने बताया कि दो प्रत्याशियों के मत बराबर हैं इसलिए इसका फैसला टास करके किया जाएगा। कहा कि टास के लिए दोनों प्रत्याशियों को बुलाया गया लेकिन दोनों प्रत्याशी नहीं पहुंचे हैं इसलिए टास नहीं हो पाया है। जब दोनो प्रत्याशी आ जायेगें तो उनके समक्ष टास कराकर फैसला कर दिया जायेगा। तारा सिंबल दल के मोहम्मद फरीद 925 मत, हाजी मंजूर 908 मत, अधिवक्ता मोहम्मद सलीम कुरैशी 898 मत, अकबाल अहमद 897 मत, याकूब अख्तर अंसारी 894 मत, हाजी याशीन अंसारी 880 मत, शमसेर खान 855 मत, शेख इरशाद अहमद मंसूरी 851, अब्दुल कादिर जिलानी 844 मत, असरफ अली 823 मत, अहमद रजा राईन 823 मत, महताब आलम 799 मत, पीर मोहम्मद 778 मत, जावेद कुरैशी 775 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए। 15वें सीट पर पूर्व सेक्रेटरी हाजी शमीम अहमद एवं जयदउल्ला अंसारी 739 मत प्राप्त कर बराबरी पर रहे। मतों की गिनती के दौरान हाजी मुजीबउल्ला, प्रधानाध्यापक रेयाज अहमद, फरहत खान, अब्दुल कयूम, नौशाद अहमद, मुमताज अहमद आदि मौजूद रहे।