फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के धक्के से बाइक सवार घायल, वाराणसी रेफर 19-58-51

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (रेणुकूट)। नगर में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सोमवार की दोपहर में बस के धक्के से बाइक सवार राकेश चौहान (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। हिंडाल्को अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने घायल को वाराणसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में घायल की मौत हो गई। इससे नाराज होकर घरवालों ने हाइटेक रेलवे क्रासिंग के समीप चक्काजाम कर दिया। जाम करने वाले हाईटेक कार्बन प्लांट के ऊपर विलंब से एंबुलेंस देने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन

बताते चले कि दोपहर करीब 12 बजे बस के धक्के से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस छोड़ कर चालक फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल को हिण्डाल्को अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने रेणुकूट के हाईटेक रेलवे क्रासिंग के समीप रहने वाले राकेश चौहान (30) पुत्र गरीब चौहान को रेफर कर दिया। घरवाले राकेश को बीएचयू वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते मेें उसकी मौत हो गई। शाम करीब साढ़े छह बजे रेलवे क्रासिंग के समीप घरवालों ने जाम लगा दिया। जाम करने वालों का कहना था कि कई बार मांग करने के बाद विलंब से हाईटेक कार्बन प्लांट केेे अधिकारियों ने एंबुलेंस दिया। अगर समय से एंबुलेंस मिली होती तो राकेश की मौत नहीं हुई होती। पुलिस ने कहा कि हाईटेक कार्बन प्लांट ने अगर विलंब से एंबुलेंस दिया है तो जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। करीब 75 मिनट तक जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई थी। पुलिस का कहना है कि शव को पीएम के लिए सीएचसी दुद्घी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें