फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान की मांग को लेकर परियोजना का गेट किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (अनपरा) । अनपरा कांट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन सोसाइटी के बैनर तले ठेकेदारों ने मंगलवार को लैंको परियोजना का मुख्य द्वार जाम कर प्रदर्शन किया। जिसकी वजह से तमाम कामगार काम पर नहीं जा सके। ठेकेदारों ने लैंको से भुगतान की मांग की।
विज्ञापन

लैंको में अपने लंबित भुगतान की मांग को लेकर ठेकेदारों व उप ठेकेदारों ने लैंको अनपरा पावर लिमिटेड के मुख्य द्वार को सुबह आठ बजे जाम कर दिया। ठेकेदारों ने बताया कि 2011-12 से लैंको परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद से आज तक लगभग 10 करोड़ रुपये बकाया है। बकाये का भुगतान न होने से वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कई चक्र की वार्ता व धरना प्रदर्शन के बावजूद लैंको प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया तो मुख्य द्वार को जाम करना पड़ा। ठेकेदारों ने नारा दिया कि हम लोग मारेंगे नहीं लेकिन मानेंगे भी नहीं और परियोजना के मुख्य द्वार पर धरना देते रहेंगे। अध्यक्ष राम किशुन सिंह यादव ने बताया कि भुगतान न होने से परिवार के लोग परेशान है। आर्थिक तंगी के कारण मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। संरक्षक राजेश यादव ने कहा कि जब तक हम लोगों का भुगतान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर आशुतोष सिंह, संजीव सिंह, सुरेश गोस्वामी, नूर आलम, भूपेन्द्र सिंह, महेंद्र मिश्र, तैयब अंसारी, बबलू श्रीवास्तव, प्रशांत दूबे, श्याम मिलन वैसवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें