फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज सीडीपीओ का शामली तबादला, कई के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के सीडीपीओ संतोष कुमार पाल का तबादला निदेशालय से शामली के लिए हो गया है। पिछले दिनों डीएम पीके उपाध्याय के निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ कार्यालय में खामियां मिली थीं। डीएम के निर्देश पर डीपीओ अजीत कुमार सिंह ने सीडीपीओ के खिलाफ निदेशालय में तबादले का संस्तुति पत्र भेजा था।
विज्ञापन

बताते चलें कि डीएम ने जून के आखिरी सप्ताह में राबर्ट्सगंज स्थित सीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया था। यहां गंदगी समेत कई खामियां पाई गई थीं। इसके बाद यहां के सीडीपीओ संतोष पाल का प्रशासनिक आधार पर तबादला बभनी ब्लॉक के लिए कर दिया गया था लेकिन वे वहां चार्ज लेने नहीं गए। डीपीओ ने उनके खिलाफ निदेशालय में भी ट्रांसफर के लिए लिखा था। इसी बीच पाल का तबादला शामली जिले में हो गया। डीपीओ ने बताया कि बुधवार को उन्हें रिलीव भी कर दिया गया है।
उधर, डीपीओ ने नगवां की प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी मुख्य सेविका मीना जायसवाल को दायित्वों का निर्वहन न करने के नाते प्रभारी सीडीपीओ पद से हटा दिया है। उनकी जगह चोपन के सीडीपीओ को चार्ज सौंपा गया है। इसी तरह मुख्य सेविका निर्मला देवी को सीडीपीओ बभनी का अतिरिक्त दायित्व दिया गया था। उनसे अतिरिक्त प्रभार वापस लेकर सीडीपीओ म्योपुर को बभनी का भी चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें