फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल ने खेल को बढ़ावा देने को दिए ढाई लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। एनसीएल ने स्वास्थ्य-शिक्षा और खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसी कड़ी में जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति को ढाई लाख और मध्यप्रदेश के रीवां स्थित श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय के कन्या छात्रावासों के जीर्णोद्धार के लिए पांच लाख का सहयोग प्रदान किया है। बताते चलें कि जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिले की खेल प्रतिभाओं को तराशने का कार्य करती है। समिति के सहयोग से सोनभद्र के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नाम रोशन कर चुके हैं। जिले में खेलकूद को और प्रोत्साहन देने के लिए एनसीएल ने सहयोग राशि के रूप में ढाई लाख रूपए की पहली किश्त दी है। कंपनी ढाई लाख रुपये की एक और किश्त समिति के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें