फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मेडिकल कॉलेज में 141 स्टाफ नर्स की होगी तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाफ नर्स की कमी से जूझ रहे स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय सोनभद्र में अब सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। आने वाले दिनों में मेडिकल कॉलेज को 141 स्टाफ नर्स मिलेंगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पहले चरण में शनिवार को 50 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार व दस्तावेजों का सत्यापन हुआ। दो वर्ष पूर्व जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी को उच्चीकृत कर 500 बेड के मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है।
यहां 100 एमबीबीएस सीटों पर पढ़ाई के साथ ही अब इलाज के बेहतर संसाधनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह अस्पताल कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में वर्तमान में जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय के अधीन नियुक्त करीब 52 स्टाफ नर्स तैनात हैं।
विज्ञापन

यह जिला अस्पताल के मानक को भी पूरा नहीं करता है। लंबे समय से स्टाफ नर्स की कमी के कारण सेवाएं प्रभावित हो रही थी। अब विभाग ने 141 स्टाफ नर्स की तैनाती का निर्णय लिया है। सेवायोजन पोर्टल के जारिए इस पर आवेदन मान गए हैं।
अब तक ढाई सौ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। कई चरणों में भर्ती की प्रक्रिया पूरी होनी है। इसकी जिम्मेदारी एसएम सेंटर फॉर पॉल्यूशन कंट्रोल प्राइवेट लिमिटेड प्रयागराज को सौंपी गई है।
पहले चरण में शनिवार को करीब 50 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन की कार्रवाई हुई। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रयागराज स्थित एसएम सेंटर फॉर पॉल्यूशन कंट्रोल प्राइवेट लिमिटेड के यहां बुलाया गया। साक्षात्कार की प्रक्रिया सुबह 11 से शाम 4 बजे तक संपन्न हुई।
साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी होने के बाद रिक्त सीटों के सापेक्ष अगले चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए कम से कम एक साल के अनुभव को अनिवार्य किया गया है।

मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए सेवायोजन पोर्टल के जरिए आवेदन मांगे गए थे। इनकी नियुक्ति से सेवाएं अधिक बेहतर होंगी। -प्रो. सुरेश सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें