पसही विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास करते विधायक रमेश चंद्र दूबे।
सदर ब्लॉक के कठपुरवा गांव में मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र दूबे ने 132/33 केवीए के विद्युत सब स्टेशन का शिलान्यास किया। विद्युत सब स्टेशन के बनने से लगभग दो सौ से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति की समस्या दूर होगी।
विधायक रमेश दूबे ने कहा कि पसही पावर हाउस के घोरावल, सुकृत, खलियारी, रामगढ़, शाहगंज समेत अन्य क्षेत्रों मेें विद्युत आपूर्ति होती थी। लेकिन वर्ष 2012 मेें सूबे में सपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शहर से लेकर गांव तक बिजली व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में कार्य किया।
सपा सरकार में शहर को 22 और गांवों को 16 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। कहा कि घोरावल विधान सभा के सुकृत, तकिया, मधुपुर, शाहगंज और घोरावल पावर हाउस की क्षमता तीन गुनी बढ़ गई है। इस मौके पर घोरावल विधान सभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव, रामप्यारे सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा, राजू केशरी, अवर अभियंता राजेश आदि मौजूद रहे।