फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बीघा जमीन में दो करोड़ से बनेगा सूचना संकुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी के सूचना, विधायी, न्याय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सूचना विभाग का अलग कार्यालय सूचना संकुल के नाम से बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने रविवार को लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ बैठक में जिला सूचना कार्यालय के अपने भवन के लिए जमीन तलाशने का निर्देश दिया। तीन मंजिला भवन सूचना संकुल के निर्माण के लिए कलेक्ट्रेट के पास करीब एक बीघा जमीन के तत्काल चयन का निर्देश एसडीएम सदर को दिया। सूचना संकुल के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये लागत का इस्टीमेट बनाने के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को निर्देशित किया।
विज्ञापन

कहा कि भवन के भूतल पर सूचना कार्यालय, दूसरी मंजिल पर तीन सौ लोगों के बैठने की क्षमतायुक्त प्रेस-कांफ्रेंस हाल तथा तीसरी मंजिल पर सूचना केंद्र, पुस्तकालय की व्यवस्था की जाएगी। जिले के आठों ब्लॉकों में लोक कल्याण मित्र की आउटसोर्सिंग सिस्टम से कर्मियों की व्यवस्था कराते हुए प्रचार-प्रसार के सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं को भी गिनाया और उनके प्रचार-प्रसार का निर्देश सूचना विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया। उधर, मंत्री के पीडब्ल्यूडी में पहुंचने पर सांसद छोटेलाल खरवार, अध्यक्ष जिला पंचायत अमरेश सिंह पटेल, उपाध्यक्ष काशी प्रांत भाजपा रमेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक मिश्रा, विधायक सदर भूपेश चौबे, विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्या, विधायक ओबरा संजीव कुमार गौड़, धर्मवीर तिवारी ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें