फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान रैली निकाल किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के ब्लाक संसाधन केंद्र रौप से गुरुवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकली गई। सदर विधायक भूपेश चौबे, ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान की रैली ब्लाक संसाधन केंद्र से सहिजन, मुसही गांव तक गई। रैली में मौजूद शिक्षक व छात्र लोगों को जागरूक कर रहे थे। इस दौरान बच्चों द्वारा आधी रोटी खायेंगे, स्कूल पढ़ने जायेंगे, कोई न छूटे अबकि बार, शिक्षा है सबका अधिकार, हिंदु मुस्लिम सिक्ख ईसाई मिलकर सब करे पढ़ाई जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने ब्लाक संसाधन केंद्र में हुई सभा में शिक्षकों को संबोधित किया। सांगोबांध: शत प्रतिशत नामांकन को लेकर गुरुवार को म्योरपुर ब्लाक के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सागोबांध में खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर दिलीप कुमार ने न्याय पंचायत स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। दुद्धी: क़स्बे के बीआरसी परिसर से गुरुवार को सुबह सवा आठ बजे सर्व शिक्षा अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें प्राथमिक विद्यालय दुद्धी प्रथम व जूनियर विद्यालय प्रथम के साथ कन्या जूनियर के स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। रैली बीआरसी परिसर से निकल कर रामनगर, डिवहार बाबा मंदिर होकर बीआरसी वापस पहुची। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, बीईओ मुकेश कुमार, नीरज कनौजिया, शैलेश मोहन, युनुस अंसारी, संतोष सिंह, शकील अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें