फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीडन के खिलाफ अमीनों ने भरी हूंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्पीड़न पर रोक लगाने समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में राजस्व संग्रह अमीन संघ ने धरना दिया। प्रदेश सरकार पर मांगों को पूर्ण करने में हीलाहवाली करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद अमीनों ने डीएम को 11 सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश सरकार अमीनों की मांगों को पूर्ण करने मेें हीलाहवाली कर रही है। कहा कि ग्रेड वेतन में वृद्धि, मोटर साइकिल भत्ता, पदनाम परिवर्तित किया जाए। अमीनों का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। पूर्व में मांगों के संबंध में जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को मांगपत्र भेजा चुका है। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। विवश होकर अमीनों को कामकाज छोड़ कर आंदोलन की राह पकड़नी पड़ती है। चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों को पूर्ण करने में हीलाहवाली की गई तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी और संचालन जिलामंत्री प्रेमनाथ ने किया। राबर्ट्सगंज तहसील अध्यक्ष अमरनाथ पाठक, विनोद पांडेय, लालजी, दल शृंगार मिश्र, मुरली देव पांडेय, गोपाल यादव, रामवृक्ष यादव, राजकुमार, सियाराम तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, शिव गोविंद गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें