फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ट्रकों में 130 टन अवैध कोयला पकड़ाया, कारोबारियों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी (सोनभद्र)। जिले से सटे छत्तीसगढ़ के बसंतपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को अवैध कोयला लदे चार ट्रकों को पकड़ लिया। कोयला के साथ पकड़े गए चार लोगों ने पुलिस की पूछताछ में चोरी अवैध कोयला होने की बात बताई। ट्रकों पर 130 टन कोयला लदा था। पकड़े गए लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। ट्रकों से कोयला यूपी के चंदासी मंडी में ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

धनवार चेकपोस्ट से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम एवं पुलिस अधिकारी ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व में थाना प्रभारी बसंतपुर स्टाफ के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान कोयला लदे चार ट्रकों को पकड़ लिया गया।
थाना प्रभारी बसंतपुर राजकुमार लहरे ने बताया कि कोयला दो तरफ से आवंटित होता है। पहला लिंकेज का कोयला और दूसरा आक्सन का कोयला। ट्रकों पर पकड़ा गया कोयला लिंकेज का नहीं है। चालकों द्वारा कोयला के संबंध में दो तरह से दस्तावेज प्रस्तुत किया गया है। पहले दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि कोयला दीपका एसईसीएल से धनवार तक का ही पास जारी है। दूसरे दस्तावेज में उक्त ट्रकों के कोयला को चंदासी उत्तर प्रदेश तक ले जाने का पता लिखा है। पुलिस ने बताया कि वाहन स्वामी राकेश शर्मा एवं मंगलम द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध रूप से धनवार के नाम से कोयला उत्तर प्रदेश में अपने चालक राजू कुमार सिदार, हरीश कुमार, अच्छेलाल पाल एवं फूलचंद महतो के द्वारा भेजकर टैक्स की चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें