फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो बेटियों संग महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विण्ढमगंज। थाना क्षेत्र के बैरखड़ गांव में सोमवार की रात अज्ञात व्यक्ति ने मकान के अंदर पेट्रोल फेंक कर आग लगा दी। आग ने विकराल रूप धारण किया तो सो रही महिला और उसकी दो बेटियों की नींद टूटी। महिला ने दिलेरी दिखाते हुए दोनों बेटियों के साथ मकान के बाहर निकली, लेकिन वे झुलस गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने के साथ ही एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी दुद्घी ले गए। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने झुलसी सकीना बानो (45), उसकी बेटी नूरी (18), और नरगिस बानो (8) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आग से गृहस्थी का सामान भी जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

रात करीब एक बजे सकीना के मकान में खिड़की के रास्ते से किसी ने पेट्रोल का गैलन फ़ेंक कर उसमें आग लगा दी। उस वक्त गृहस्वामिनी अपनी दो बेटियों के साथ कमरे में सो रही थीं। आग के विकराल रूप धारण करने के बाद तीनों की नींद खुली तो देखा मकान के चारों तरफ आग ही आग है। आधे घंटे बाद किसी तरह सकीना बेटी नूरी और नरगिस के साथ बाहर निकली। मकान से निकलते वक्त तीनों झुलस कर मदद की गुहार लगाने लगी। शोर-शराबा सुन आसपास के लोगों की भी नींद टूट गई और वे लोग मौके पर पहुंच कर आग बुझाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने आनन-फानन में तीनों को अस्पताल भिजवाया। दुद्घी सीओ अभिषेक सिंह तोमर और विण्ढमगंज एसओ प्रदीप सिंह ने घटनास्थल का निरिक्षण किया। सीएचसी दुद्घी में सीओ और दुद्घी कोतवाल विनोद यादव पीड़ित महिला और उसकी बेटियों का बयान दर्ज किया। सीओ ने बताया कि नूरी का कहना है कि झारखंड के गढ़वा जिले के खैरटिया गांव का रहने वाला उसके बहनोई ने खिड़की के रास्ते पेट्रोल की बोतल फेंककर आग लगा दी। उसने बताया कि उसका जीजा आए दिन उसकी मां से फ़ोन पर दहेज में रुपये की मांग को लेकर झगड़ता रहता था। सीओ ने कहा कि विण्ढमगंज एसओ को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें