डाला। सौभाग्य योजना से विद्युत विहीन घरों के लोगों को मंगलवार को कोटा ग्राम पंचायत में सोलर लाइट का वितरण किया गया। यहां ग्राम प्रधान मुरहिया देवी ने सलईबनवा टोला से सोलर वितरण की शुरूआत की। इस योजना से क्षेत्र के दस टोलों के 285 घरों को रोशनी दी जाएगी। ग्राम प्रधान मुरहिया देवी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के समुचित लाभकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। विद्युत विहीन 285 घरों का चयन कर सौभाग्य योजना के तहत दो सौ वाट का हैवी क्षमता वाला सोलर लाइट बांटा जा रहा है। इससे घर के अंदर- बाहर समेत पांच स्थानों पर पांच बल्व जलेंगे और एक पंखा भी चलेगा। इस योजना से कोटा के कानोपान, हथवानी, कोटा, गौराही, गुरमुरा, वसुधा, भवानी, कटरिया, सलईबनवा, रानीताली, रोहिनवाडंडी के लोग लाभान्वित होंगे। योजना के तहत लाभार्थी के घरों में बीस मीटर के अंदर तक वायरिंग की जाएगी।