शक्तिनगर। सेवा कार्य के लिए लायंस इंटरनेशनल से जुड़ी संस्था लायंस क्लब विद्युत विहार ने रविवार की रात एक कार्यक्रम आयोजित कर कई लोगों को सम्मानित किया। सम्मान पाने वाले लोगों नेे गरीबों की मदद के साथ केरल के आपदा पीड़ितों की आर्थिक मदद व स्थानीय स्तर पर रक्तदान किया था।
रविवार को लायंस क्लब ने अपने नेकी की दीवार कार्यक्रम के जरिए जरूरतमंदों को अन्न वितरण किया। इसके उपरांत आगामी सेवा कार्यों पर चर्चा के लिए बैढन स्थित एक होटल में देर शाम क्लब के सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। बैठक का आरंभ रक्तदान व केरल में आई आपदा में आर्थिक सहयोग करने वाले सदस्यों को सम्मानित करने के साथ हुआ। इस दौरान विभिन्न सेवा कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। क्लब के रीजन चैयरपर्सन लायन केबी मिश्रा, चैयरपर्सन लायन आनंद अग्रवाल, क्लब के अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने अब तक किए गए कार्यों व सभी के भरपूर सहयोग को सराहा। पदाधिकारियों का कहना था कि इच्छाशक्ति हो तो छोटे-छोटे सहयोग से बड़ा सामाजिक कार्य किया जा सकता है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल, उपाध्यक्ष जार्ज जोसफ, सचिव सर्वेश कुमार सिंह, मार्केटिंग चैयरपर्सन परमजीत सिंह, निदेशक भूपेंद्र सिंह, पारस नाथ वर्मा व क्लब के कैबिनेट सदस्य नटवर दास अग्रवाल ने भी कई तरह के सुझाव दिए और कहा कि एकजुटता से सामाजिक तसवीर बदली जा सकती है। इस अवसर पर प्रमुख तौर पर अनिल सिंह, मनीष कुमार गर्ग, तारकेश्वर गुप्ता, संदीप कुमार सिंह, प्रवीण कुमार पटेल आदि मौजूद रहे। आयोजकों को लायंस क्लब बैढन के अध्यक्ष लायन एसडी सिंह जी का भी सानिध्य प्राप्त हुआ।