फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. चंद्रदेव की गिरफ्तारी का सीएम कार्यालय ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
लिलासी प्रकरण में मूरता प्रधान एवं आदिवासी वनवासी महासभा के नेता डा. चंद्रदेव गोंड़ की गिरफ्तारी और मजदूर किसान मंच के नेताओं पर हो रही कार्रवाई के विरूद्ध स्वराज अभियान के राज्य कार्यसमिति सदस्य दिनकर कपूर द्वारा डीएम को सौंपे गए पत्र पर एसपी से आख्या तलब की गई है। डीएम स्तर से प्रकरण में 28 जून तक आवश्यक कार्यवाही करते हुए आख्या प्रेषित करने को कहा गया है। मजदूर किसान मंच के जिला संयोजक राजेंद्र प्रसाद गोंड़ ने बताया कि 28 मई को डीएम को पत्र सौंपा गया था।
विज्ञापन

दिनकर कपूर ने कहा कि हमारे लंबे लोकतांत्र िक आंदोलन के बाद ही इस इलाके में शांति की स्थापना हुई थी। जो नौजवान पुलिस व वन विभाग के दमन से नाराज होकर अराजक रास्ते पर चले गए थे वह पुन: मुख्यधारा में लौटे लेकिन निर्दोष लोगों पर पुलिस की कार्यवाही क्षेत्र की शांति भंग करने का काम करेगी। संयोजक ओपी सिंह, कृपाशंकर पनिका, सिंहलाल गोंड़, बिरझन गोंड़, संतलाल यादव, कामरेड मारी, दारा सिंह गोंड़, अंतलाल खरवार, रमेश सिंह खरवार, मंगरू प्रसाद श्याम, इंद्रदेव खरवार, श्याम सुंदर खरवार ने भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें