फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैको परियोजना के सहयोग से 1200 मीटर बनेबी सीसी रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। बीना रोड-अनपरा बाजार संपर्क मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए 1200 मेगावाट की लैंको अनपरा सी परियोजना ने सीएसआर के तहत सीसी रोड निर्माण के लिए हाथ बढ़ाया है। शुक्रवार को लैकों परियोजना के कारखाना प्रबंधक एस के द्विवेदी ने अनपरा मोड़ पर भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

लैंको अनपरा सी परियोजना के कारखाना प्रबंधक एसके द्विवेदी ने नारियल तोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। कहा कि लैंको परियोजना सीएसआर के तहत क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी सोनभद्र की पहल पर 1200 मीटर लंबी व 4.3 मीटर चौड़ी सडक़ का निर्माण कार्य लैकों परियोजना द्वारा कराया जा रहा है। जो बीते एक माह में बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर भी लोगो का प्रयास रंग लाया। वर्षो से अनुरक्षण के अभाव में जीर्ण-शीर्ण हालत में पहुंच चुकी बीना रोड-अनपरा बाजार संपर्क मार्ग की हालत अत्यंत दयनीय हो गई थी। कहा कि गुणवत्ता पूर्ण कार्य के साथ समय पर कार्य पूर्ण करना प्रबंधन की नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान आसपास के लोगों में भी काफी हर्ष देखा गया। सामाजिक कार्यकर्ता पंकज मिश्रा, परासी के पूर्व प्रधान विश्राम प्रसाद बैसवार, अनपरा बाजार के व्यापार मंडल अध्यक्ष नितेश सिंह चौहान, बबक्रीवास्तव, प्रमोद शुक्ला, वीके सिंह, अयुब खान, प्रभाशंकर मिश्रा, घनश्याम, नरेग गर्ग, संजीव वर्मा, अभिमन्यु वर्मा, ओम प्रकाश केशरी राकेश वैश्य आदि ने भी नारियल तोडक़र लैको परियोजना के इस प्रयास पर प्रसन्नता जताते हुए परियोजना प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संविदाकार राजेश यादव सहित दर्जनो लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें