फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों के निर्माण के नाम पर तीन लाख का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी रामाश्रय ने शनिवार को सदर ब्लॉक के सहिजन खुर्द गांव में विकास कार्यों का जायजा लिया। शौचालयों की जांच में पाया कि ज्यादातर शौचालय हैं। जांच में ही पता चला कि शौचालय निर्माण में तीन लाख 20 हजार रुपये का गबन किया गया है। सीडीओ की रिपोर्ट पर डीपीआरओ ने गांव के प्रधान राम प्रवेश यादव और सेक्रेटरी राकेश कुमार को नोटिस जारी किया है। चेताया हैै कि 20 दिसंबर तक शौचालयों का निर्माण पूर्ण नहीं हुआ तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को सहिजन खुर्द गांव में पहुंचे सीडीओ ने विकास कार्यों की जांच की। एडीओ पंचायत राबर्ट्सगंज अजय कुमार सिंह ने सीडीओ को बताया कि गांव में वर्ष 2016-17 में 50 शौचालयों के निर्माण की धनराशि छह लाख एवं वर्ष 2017-18 में 50 शौचालयों की धनराशि छह लाख रुपये अवमुक्त की गई थी। सौ में से 50 शौचालयों की छह लाख रुपये धनराशि आहरित की गई। सीडीओ ने जांच में पाया कि पंचमुखी मंदिर के पास की बस्ती में 40 शौचालय निर्माण कराए गए जो कि पूर्ण रूप से अधूरे हैं। किसी भी शौचालय पर चार हजार रुंपये से अधिक की धनराशि नहीं खर्च की गई है। सीडीओ ने जांच में साफ-सफाई पर भी नाराजगी जाहिर की। उनकी रिपोर्ट पर डीपीआरओ आरके भारती ने ग्राम प्रधान राम प्रवेश यादव और सचिव राकेश कुमार द्विवेदी को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा है कि आपके द्वारा शौचालय निर्माण की आहरित धनराशि में प्रति शौचालय चार हजार रुपये व्यय कर आठ हजार रुपये की दर से तीन लाख 20 हजार रुपये का गबन कर लिया गया है। उन्होंने नोटिस में कहा है कि यदि 20 दिसंबर तक शौचालयों का निर्माण पूर्ण नही हुआ तो उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के साथ ही संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें