सोनभद्र। शुक्रवार को जिले के दौरेे पर आए कैबिनेट मंत्री मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को विभिन्न संगठनों ने मिलकर डाला को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने और जीएसटी समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान अपना दल के कार्यकर्ताओं ने उनको ज्ञापन भी सौंपा।
अपना दल सोनेलाल के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह पटेल की अगुुवाई में कार्यकर्ताओं ने मंत्री से मुलाकात किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले सात वर्षों से डाला नगर पंचायत बनाओ संघर्ष समिति नंप का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रही है। मांगपत्र देने मेें अंजनी पटेल, नवजीत सिंह, राजेंद्र पटेल, मुकेश तरंग, राजकुमार बौद्व, नंदू पटेल, नागेश्वर गौड़ आदि शामिल रहे। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी से खांमियों को दूर करने के लिए मांगपत्र सौंपा। मंत्री ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि वित्त मंत्री भारत सरकार को मांगपत्र भेजकर समस्याओं को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। मांगपत्र देने में जिलाध्यक्ष रतनलाल गर्ग, अशोक जैन, धीरज सोनी, चंदन केशरी, विष्णु जायसवाल, संतोष केशरी, सुमन केशरी, बल्लू भाई आदि शामिल रहे।