फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी खेल तक पहुंच गई खनन में वर्चस्व की जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। खनन उद्योग में वर्चस्व की जंग अब खूनी खेल तक पहुंच गई है। कई बड़े कारोबारियों के खनन में हस्तक्षेप के बाद भी हत्या तक का कोई मामला इसके पहले कभी नहीं आया। लेकिन चोपन के नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की एक सप्ताह पूर्व गोली मारकर की गई हत्या के बाद खनन व्यवसाय में आपसी रंजिश खुलकर सामने आ गई है। शुक्रवार को पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया। एसपी किरीट राठोड ने ई-टेंडरिंग को लेकर हुई व्यवसायिक रंजिश में इम्तियाज की हत्या की बात कहा है।
विज्ञापन

जिले में खनिज संपदाओं की प्रचुरता है। यहां बालू, पत्थर और कोयला का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है। तमाम बड़ी कंपनियों और ग्रुपों के लोग यहां व्यवसाय करने आए लेकिन कभी व्यवसायिक रंजिश में हत्या की नौबत नहीं आई। चर्चा में यहां तक पूर्व में आया था कि कई बड़े माफियाओं के गुुर्गों ने भी खनन व्यवसाय में हाथ डाला, लेकिन उनकी ओर से किसी ऐसी घटना केे अंजाम नहीं दिया गया, जिससे लोग पहले कभी इस व्यवसाय को लेकर दहशत में आते। लेकिन बृहस्पतिवार की अल सुबह चोपन में नगर पंचायत अध्यक्ष और खनन उद्यमी इम्त्तियाज अहमद की सरेआम गोली मारकर की गई हत्या ने पूरे खनन व्यवसाय में चल रही आपसी अदावत को उजागर कर दिया है। शुक्रवार को एसपी किरीट राठोड ने दोपहर में पत्रकार वार्ता कर इस बहुचर्चित हत्याकांड का खुलासा कर दिया। इसमें हत्या की मुख्य वजह ई-टेंडरिंग को लेकर हुई व्यवसायिक रंजिश की जानकारी एसपी ने दी। उन्होंने बताया कि इम्तियाज के ग्रुप के पक्ष में हुए ई-टेंडर के बाद व्यवसायिक दुश्मनी हुई थी, जिसको लेकर जांच में अब तक हत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें