फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से बालिका की मौत, चार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बुधवार को दोपहर बाद हल्की बारिश के साथ बिजली भी गिरी। बिजली की चपेट में आने से शिवकुमारी (8) की मौत हो गई। जबकि चार अन्य झुलस गए। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। झुुलसे लोगों को उपचार कराया जा रहा है। इसमें दो भाई भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले दो दिनों से मौसम करवट ले रहा है। कभी कड़ी धूूप हो रही है तो कभी आसमान में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश भी हो रही है। आंधी के साथ बिजली भी चमक रही है। बुधवार को कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के साथ बिजली भी गिरी। चोपन, सलखन प्रतिनिधि के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के कनछ गांव निवासी शिव कुमारी पुत्री मुकेश गोंड़ महुआ के पेड़ के नीचे खड़ी थी। तभी बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गई। परिवार वाले उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरमुरा गांव की सरस्वती (14) पुत्री रामवृक्ष गोड़ अपने घर के एक आंगन से दूसरे घर में जा रही थी। इसी दौरान वह बिजली की जद में आकर झुलस गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। कुकुरबंधी निवासी रीता (20) पत्नी मनोज गोंड़ अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। बिजली चमकी और वह बुरी तरह से झुलस गई। उसे भी चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर कोन थाना क्षेत्र के गिधिया गांव में शिवम कुमार (12), अमित कुमार (20) पुत्र अरविंद अपने घर पर खेल रहे थे। इसी दौरान दोनो अचानक बिजली की जद में आ गए। दोनों को कोन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सलखन: चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी के ओबरी टोला निवासी जयशंकर देव पांडेय पुत्र लालजी की तीन भैस की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। सलखन ग्राम पंचायत के शिवाला टोला निवासी रामदुलारे यादव की गाय भी बिजली की चपेट में आने से दम तोड़ दी। उधर सुकृत में बिजली की चपेट में आने से राजेश यादव की भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें